मुरैना: जमीन के विवाद को लेकर बनी गांव में चले लाठी डंडे और हुई फायरिंग, दो लोग घायल, घायलों को लाया गया अस्पताल , किया भर्ती
Morena, Morena | Jun 30, 2026 मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बनी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया जिसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर दिया गया है ।