बहराइच: गेन्दघर मैदान में 5 फरवरी को दिव्यांगता चिन्हांकन शिविर का होगा आयोजन, जिलाधिकारी ने दी जानकारी
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने शनिवार को बताया कि दिव्यांगजनो को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकता के अनुसार विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने तथा निशुल्क कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण का वितरण करने के उद्देश्य से 5 फरवरी को गेंद घर मैदान में दिव्यांगता चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया है।