बहराइच: जिला बार एसोसिएशन बहराइच के सभागार में ग्राम न्यायालयों के विरोध में अधिवक्ताओं ने की बैठक, न्यायिक कार्य से रहे विरत
बहराइच जिला बार एसोसिएशन सभागार में ग्राम न्यायालय नानपारा व ग्राम न्यायालय महसी की स्थापना के विरोध में शनिवार को अधिवक्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में चर्चा करते हुए आज शनिवार को न्याय कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।