बहराइच: जनपद बहराइच में 15 फरवरी तक प्राप्त किये जा सकते हैं उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस सिलेंडर: जिला पूर्ति अधिकारी
जिला पूर्ति अधिकारी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से आच्छादित लाभार्थी जिनके द्वारा अपरिहार्य कारणों से निर्धारित अवधि माह नवंबर, दिसंबर के लिए प्रथम निशुल्क रिफिल 31 दिसंबर 2023 तक नहीं प्राप्त की जा सकी है। ऐसे लाभार्थी संबंधित गैस एजेंसी के माध्यम से 15 फरवरी तक प्रथम निशुल्क रिफिल प्राप्त कर सकते हैं।