बहराइच: नगर गांव में जमीन के विवाद में भाइयों ने की बुजुर्ग की पिटाई, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया
शहर से सटे नगर गांव निवासी एक वृद्ध ग्रामीण ने अपनी जमीन नाती के नाम कर दी। इससे नाराज उसके भाइयों ने हमला कर दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। वृद्ध को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म गौड़ ने बताया कि परिवारिक विवाद में हमला हुआ है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।