नवाबगंज: हरख के निकट स्थित झील के पास गेहूं के खेतों में लगी आग, गेहूं व भूसा जलकर हुआ खाक
जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरख के निकट स्थित झील के पास गेहूं के खेत में बुधवार करीब 3:00 बजे अचानक अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे करीब 30 बीघा गेहूं की फसल और भूसा जलकर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार किसानों का करीब लाखों का नुकसान हुआ है।