मेहनगर: गोपालगंज निवासी युवक ने मोबाइल हैक करने का आरोप दूसरे युवक पर लगाया, थाने पर दी लिखित तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालगंज गांव निवासी विवेक सोनी पुत्र दुर्गा सोनी ने एक युवक पर उसका मोबाइल फोन हैक करने का गंभीर आरोप लगाया है । इस संबंध में कप्तानगंज थाने पर लिखित तहरीर देकर पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है । वहीं पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल में जुटी हुई थी ।