पीलीबंगा: दुकान में घुसकर मारपीट, नगदी व मोबाइल फोन छीनने का आरोप, गोलूवाला पुलिस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
गोलूवाला थाना क्षेत्र के लोंगवाला गांव में एक दुकान में घुसकर मारपीट,नगदी व मोबाइल फोन छीन कर ले जाने का आरोप में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि हरप्रीत सिंह निवासी लिखमीसर ने रिपोर्ट दी कि आरोपी रामकुमार, इंद्राज, नरेंद्र व चार-पांच अन्य आरोपी लाठी डंडों से लैस होकर आए और उसकी दुकान में घुसकर एक राय होकर मारपीट कर नगदी, मोब