जहानाबाद: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समाहरणालय में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मीडिया कर्मियों को किया ब्रीफ, दी कई जानकारी
जहानाबाद समाहरणालय में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह मीडिया कर्मियों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस प्रशासन की तैयारीयों के संबंध में कई अहम जानकारियां दी हैं। इस मौके पर एसपी ने कहा कि हमारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।और हमें उम्मीद है कि जिले मे शांतिपूर्ण माहौल में 1 जून को मतदान की प्रक्रिया पुरी होगी।