जहानाबाद: सुलेमानपुर गांव स्थित घर में बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
काको प्रखंड अंतर्गत सुलेमानपुर पंचायत के सुलेमानपुर गांव स्थित एक घर से बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसमें घर में रखे एक बक्से को चोर उड़ा ले भागे। पीड़ित राजू यादव ने बताया कि करीब डेढ़ बजे जब मैं सो कर अचानक जगा तो पाया की मुख्य द्वार का दरवाजा खुला हुआ है। मैने पाया की घर में रखा बक्सा गायब जिसमें करीब 1 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ।