जहानाबाद: प्राण बीघा गांव में सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की हुई मौत के बाद परिजनों से गायत्री परिवार की युवा इकाई ने की मुलाकात
जहानाबाद में गुरुवार को प्राण बीघा गांव में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने पहुंचकर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मृतक नीरज कुमार के परिवार से मुलाकात की है। युवा इकाई के द्वारा ₹11000 आर्थिक सहायता की राशि एवं अनाज भी प्रदान किया गया है। दिवंगत आत्मा की शांति हेतु गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र का भी पाठ किया गया।