जहानाबाद: परसुररामपुर गांव में बिना रेलिंग के छत से गिरकर एक महिला हुई गंभीर रूप से घायल, इलाज है जारी
जिले में आए दिन छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने की घटना की खबर देखने को मिलती है। पर फिर लोग अपने छतों पर रेलिंग निर्माण में लापरवाही बरतते हैं जिसका भीषण परिणाम देखने को मिलता है। तो एक बार फिर एक ऐसा ही मामला जिले के परसुरमपुर गांव से देखने को मिला जहां रेलिंग नही रहने के कारण छत से अनियंत्रित होकर एक महिला नीचे गली में जा गिरी और घायल हो गई।