जहानाबाद: फौलादपुर गांव निवासी व्यक्ति ने अवैध मेढ़ निर्माण को लेकर जिला पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों से न्याय की लगाई गुहार
जहानाबाद के रतनी प्रखंड के फौलादपुर गांव निवासी एक व्यक्ति जिला पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों से गुहार लगाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा की उनके निजी जमीन पर मनरेगा के तहत मेढ़ का निर्माण किया गया है। जिससे वह काफी परेशान हैं इस दौरान उन्होंने अपनी समस्या को मीडिया के सामने रखी।