सासाराम: सासाराम में बच्ची से लॉकेट छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, ज्वेलरी दुकानदार भी पकड़ा गया
मंगलवार को दोपहर क़रीब तीन बजे पुलिस ने बताया कि सासाराम नगर थाना कांड संख्या 51/26 के तहत पुलिस ने बच्ची के गले से लॉकेट काटकर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान सत्यम कुमार (27) के रूप में हुई, जिसे एसपी जैन कॉलेज के पास से दबोचा गया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर चौखंडी स्थित पायल घर स्वर्ण दुकान से छीना गया लॉक