जहानाबाद सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से एक युवती रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। इस संबंध में युवती के स्वजन ने थाना में आवेदन देकर उसकी खोज की गुहार लगाई है।स्वजन ने शुक्रवार रात्रि करीब 8 बजे बताया कि सभी परिवारजन घर में ही मौजूद थे, तभी अचानक युवती नजर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।