गोंडा: धानेपुर थानाक्षेत्र निवासी ने लड़की को भगा ले जाने की गांव निवासी युवक पर जताई आशंका, पुलिस ने केस दर्ज कर किया बरामद
Gonda, Gonda | Aug 17, 2024 गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी 19 साल की लड़की को गांव निवासी एक युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है।जिस पर पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर लड़की को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आज बताया कि लड़की को बरामद कर लिया गया है और अन्य विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।