रिवालसर: ग्राम पंचायत लुहाखर के प्रधान टेक चंद पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज
Rewalsar, Mandi | Aug 27, 2024 नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले बल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत लुहाखर के प्रधान टेक चंद पर जानलेवा हमले का मामला आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है । प्रधान ने पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के तीन एक पूर्व सैनिक समेत तीन लोगों के खिलाफ आरोप लगाए हैं। मामले की पुष्टि मंगलवार को डीएसपी देवराज ने की।