परबत्ता: परबत्ता थाना में फिल्मी अंदाज में देशी कट्टा लेकर पहुंचा युवक, बोला- “आत्मसमर्पण करने आया हूं”
परबत्ता थाना परिसर में सोमवार की शाम चार बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक अचानक हाथ में देशी कट्टा लेकर थाने पहुंच गया। हथियार देख ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी कुछ क्षण के लिए सन्न रह गए, लेकिन तत्परता दिखाते हुए तुरंत युवक को घेर लिया। स्थिति उस समय सामान्य हुई जब युवक ने खुद आगे बढ़कर कहा कि वह आत्मसमर्पण करने आया है। इसके बाद पुलिस ने बिना देर किए उसे