मेरठ: खरखोदा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, पत्नी को फोन कर कहा- तेरे पति को मार दिया, जाकर लाश उठा ले; 2 दिन बाद था बर्थडे
Meerut, Meerut | Jun 2, 2026 मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में सोमवार रात 23 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर तुषार त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने तुषार की पत्नी को फोन कर कहा, “मैंने तेरे पति को गोली मार दी है, उसकी लाश पांची अंडरपास के पास कार में पड़ी है, जाकर उठा ले।” इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।