मखदुमपुर: धरमपुर में छज्जा का स्लैब टूटने से युवक गिरा, गंभीर रूप से घायल
जहानाबाद के धरमपुर गांव में पुरानी छत के छज्जा का स्लैब अचानक टूट गया, जिससे उस पर खड़ा रामप्रवेश राम नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तुरंत उसे सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुराने मकानों की छत पर सावधानी बरतने की अपील की है।