राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत भाकपा माले ने जहानाबाद में “पर्यावरण बचाओ, भारत बचाओ” मार्च व सभा का आयोजन किया। माले कार्यालय से अरवल मोड़ तक निकाले गए मार्च का नेतृत्व जिला सचिव रामाधार सिंह ने किया। उन्होंने अरावली, हिमालय और जंगलों के विनाश का विरोध करते हुए मोदी सरकार पर कॉरपोरेट हित में काम करने का आरोप लगाया।