गम्हरिया: पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
गम्हरिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सुपौल जिले के विष्णुपुर निवासी 26 वर्षीय निरंजन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।