हुज़ूर: 12 नंबर मल्टी में रहने वाली किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 10वीं में फेल होने पर एक साल पहले छोड़ दी थी पढ़ाई
Huzur, Bhopal | Aug 26, 2024 शाहपुरा स्थित 12 नंबर मल्टी में रहने वाली 16 साल की किशोरी ने मां की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।आज पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।