जैतपुर: पंप हाउस का ताला तोड़कर चोरी, पाइप-मोटर ले गए बदमाश
बुढार थाना अंतर्गत केशवाही चौकी क्षेत्र के ग्राम हर्री स्थित पीएचई विभाग के पंप हाउस में अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुपरवाइजर शिवम त्रिपाठी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। चोर पाइप, मोटर, केबल सहित अन्य कीमती सामान ले गए। पुलिस जांच में मंगलवार सुबह 8 बजे से जुटी है।