कुटुंबा: कुटुंबा में विश्व पर्यावरण दिवस पर चिड़ैयाटाड़ में पौधों व घोंसलों का वितरण, संरक्षण का लिया संकल्प
औरंगाबाद जिले के प्रखंड क्षेत्र स्थित चिड़ैयाटाड़ गांव में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जैव विविधता के संवर्द्धन पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच पौधों के साथ-साथ पक्षियों के लिए लकड़ी से निर्मित घोंसलों का भी वितरण किया गया।