आज दिनांक 04.07.2026 को पुलिस अधीक्षक चंदौली, आकाश पटेल द्वारा जनपद के समस्त मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों एवं कर्मचारियों के साथ महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चंद्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, सतीश चन्द्र शुक्ला तथा महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।