सिकंदरा: सिकंदरा में बिजली बिलों पर 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार के विरोध में व्यापारियों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
सिकंदरा में बिजली की दरों में 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार लगाए जाने के विरोध में शुक्रवार करीब 1बजे सिकंदरा व्यापार समिति ने अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सब डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ) सिकंदरा को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग, गोमती नगर, लखनऊ के नाम संबोधित था। व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से बिजली बिलों पर लगाए