गोहरगंज: मंडीदीप: स्विफ्ट डिजायर में बुजुर्ग का शव मिला, नाक से बह रहा था खून, पुलिस ने शव को अस्पताल में रखवाया
मंडीदीप के वार्ड नंबर 10 में कंटेनर डिपो के पास मंगलवार शाम को एक लावारिस कार में बुजुर्ग का शव मिला। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार (MP04 TB 3237) को काफी देर से खड़ा देखा। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई।