मिहींपुरवा: बिछिया सुजौली मार्ग पर बाइक के सामने आया तेंदुआ, जान बचाकर भागा युवक, राहगीरों ने बनाया वीडियो जो हो रहा वायरल
कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया-सुजौली मार्ग पर अचानक एक तेंदुआ बीच सड़क पर आ गया। तेंदुआ करीब 10 मिनट तक सड़क पर बैठा रहा। इससे एक बाइक सवार युवक घबराकर अनियंत्रित होकर गिर गया। जान बचाकर वह बाइक को छोड़कर बाजार की ओर भागा। घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। राहगीरों ने अपने मोबाइल कमरे में कैद कर लिया जो और सोशल मीडिया पर वायरल है