किशनगढ़ बास: भिवाड़ी में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान में 150 महिलाएं हुईं शामिल
Kishangarhbas, Alwar | Jul 9, 2026
भिवाड़ी। पुलिस ने महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में "महिला सुरक्षा एवं सम्मान" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन एएसपी श्रीमन लाल मीना ने किया। यह आयोजन एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में हुआ।