उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मंगलवार को 4:00 आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में निदेशक एनईपी संतोष गर्ग ने विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, पेंशन, रोजगार, स्कूल नामांकन, अवैध कब्जा, घरेलू विवाद शस्त्र लाइसेंस आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।