बिसौली: बिसौली में प्रीपेड मीटर के खिलाफ व्यापारियों ने उठाई आवाज, समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
Bisauli, Budaun | Apr 23, 2026 उत्तर प्रदेश में प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने गुरुवार को 12 बजे करीब मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता बिसौली को सौंपकर प्रीपेड मीटर से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की है।