पटना ग्रामीण: जीन्स-शर्ट पहनकर बिहार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले पहले नेता बने दीपक प्रकाश, समारोह में रहे चर्चा का केंद्र
बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में गुरुवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला,जब दोपहर करीब 12 बजे उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने जीन्स-शर्ट पहनकर मंत्री पद की शपथ ली। उनके कैज़ुअल पहनावे ने पूरे समारोह में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दीपक प्रकाश RLM के कोटे से मंत्री बनाया गया है। वे बिना चुनाव लड़े ही पहली बार कैबिनेट में शामिल हुए हैं।