ऊंचाहार: खंधारीपुर मजरे जब्बारीपुर गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, घटना की जांच में जुटी पुलिस
ऊँचाहार क्षेत्र के खंधारीपुर मजरे जब्बारीपुर गाँव में बुधवार की दोपहर, युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए को भेजा है, घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।गाँव निवासी अर्जुन 30 वर्ष ने घर के भीतर टीनशेड में लगी बल्ली में साड़ी के सहारे फाँसी लगा ली, मृतक शराब के नशे का आदी था।परिजनों में कोहराम मच गया है।