औरैया: ग्राम पैगम्बरपुर में दूध देने जा रहे युवक को जहरीले सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर सैफई किया गया रेफर
कोतवाली क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी अभिषेक पुत्र सहदेव रविवार सुबह करीब 8 बजे डेरी पर दूध देने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटते ही अभिषेक की हालत तेजी से बिगड़ने लगी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में इलाज क