बहराइच: मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री व सदर विधायक खतरे से बाहर, सीएमएस ने दी जानकारी
शनिवार को जन आक्रोश महिला सम्मेलन पैदल मार्च के दौरान अखिलेश यादव का पुतला दहन करते समय हुए धमाके के बाद झुलसी पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री व मौजूदा सदर विधायक अनुपमा जायसवाल आग की चपेट में आ गई थीं। जिससे उनका चेहरा जल गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था। इस मामले में शनिवार शाम को सीएमएस ने बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है इलाज जारी है।