शहर के कलेक्ट्रेट परिसर के समीप रविवार को फुटपाथी दुकानदारों ने जिला प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। धरना का नेतृत्व कर रहे माले नेता आजाद शत्रु ने कहा है जिला प्रशासन की तरफ से फुटपाथी दुकानदारों का वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना ही हटाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे फुटपाथी दुकानदारों में रोष है।