पिछोर: एसी छोड़ धूप में उतरे 'सेवक': विधायक प्रीतम लोधी तपती गर्मी में लगा रहे गांव-गांव चौपाल, बमना में सुनी जनता की फ़रियाद
जब पूरा प्रदेश भीषण गर्मी में एसी-कूलर का सहारा ले रहा है, तब पिछोर के भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी तपती दोपहर में गांव-गांव जाकर जनता का दुख-दर्द बांट रहे हैं। आज बुधवार दोपहर 12 बजे विधायक ने ग्राम पंचायत बमना में चौपाल लगाई और 'आपका विधायक आपके द्वार' के संकल्प को जमीन पर उतारा। कन्याओं का पूजन कर जनसुनवाई शुरू की। मौके पर ही समस्याओं का किया निराकरण