जैतपुर: कुनुक नदी में दिनदहाड़े रेत खनन का वीडियो वायरल, डोंगरी टोला हथगला में मचा हड़कंप
जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगरी टोला हथगला स्थित कुनुक नदी में जेसीबी से रेत खनन और ट्रैक्टर-ट्रालियों में लोडिंग का कथित वीडियो वायरल हुआ है। स्थानीय लोगों ने अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि खनिज विभाग ने कार्रवाई का दावा किया है। वीडीओ गुरुवार सुबह 9,20 बजे सामने आया है।