पटना ग्रामीण: तेज प्रताप यादव पर मारपीट का आरोप लगाने वाले सौरभ पर होगी लिखित कार्रवाई
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के बेहद करीबी सौरभ ने तेज प्रताप यादव पर उनके लोगों के द्वारा मारपीट किए जाने और न्यूड वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। वहीं सोमवार को तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि तेज प्रताप यादव और जनशक्ति जनता दल के छवि को धूमिल किया जा रहा है।