पटना ग्रामीण: गोपालपुर थाना क्षेत्र से 5000 अवैध कोडीन सिरफ बरामद, एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने दी जानकारी
एक कोरियर सर्विस के द्वारा रविवार को एक कुरियर बैग में संदिग्ध सामान होने की सूचना गोपालपुर थाने को दिया गया।पुलिस टीम के द्वारा तत्काल बताये गये स्थल पर पहुंचकर संदिग्ध पार्सल को कब्जे में लिया गया। वहीं तलाशी के क्रम में बैग से 5000 पीस अवैध कोडीन सिरफ़ पाया गया। यह पार्सल पानीपत हरियाणा से नवगछिया के लिए बुक किया गया था।