माखन नगर: माखननगर विधायक ने हरिद्वार में गंगा स्नान कर पूजा अर्चना की, क्षेत्र की खुशहाली की कामना
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 9, 2026
माखन नगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने गुरुवार को हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की। सुबह करीब 11बजे उन्होंने हरिद्वार की पवित्र धरा पर स्थित ब्रह्मकुंड और हर की पौड़ी पर गंगा स्नान किया। इस दौरान विधायक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया और अपने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।