उन्नाव: उन्नाव के कोरारी मोड़ कट के पास ट्रक और बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत, साथी युवक घायल
Unnao, Unnao | Oct 15, 2026 अचलगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के पास बने कट पर गुरुवार शाम 6 बजे ट्रक और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार कोरारी खुर्द निवासी निर्मल पुत्र प्रकाश रावत की मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन अस्पताल में शव देखकर रोने-बिलखने लगे।