मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन विद्यार्थी पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने थाने एवं न्यायालय का किया भ्रमण
राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विद्यार्थी पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत मारवाड़ जंक्शन के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मारवाड़ थाना एवं न्यायालय का भ्रमण कर थाने की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। प्राचार्य घनश्याम सापेला के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने आज यह शैक्षिक भ्रमण किया।