बीकानेर: गंगाशहर रोड पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला
बीकानेर के गंगाशहर इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना जैन पब्लिक स्कूल के पास रोड पर हुई, जहां सुरक्षा के लिहाज से ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोक दिया