कोलू खेड़ी मेवातियान निवासी अयूब खान पुत्र सुल्तान खान मेवाती खेत पर कृषि कार्य करने गया हुआ था। जहां करंट लगने से अचेत हो गया। जिसे मनोहर थाना स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सोपा।