राघोगढ़: जनपद पंचायत राघौगढ़ में कलेक्टर ने योजनाओ और कार्यों की ली समीक्षा बैठक, चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने दिए आदेश
Raghogarh, Guna | Jul 11, 2024 राघोगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय में कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने वृक्षारोपण, निर्मित गौशाला, जल गंगा संवर्धन अभियान, नल जल योजना, पीएम जनमन योजना की समीक्षा की। क्षेत्र में गौशालाओं की चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने आदेश दिए। पंचायत भवनों में टीवी कंप्यूटर लगाने आदेश दिए।