राघोगढ़: जनपद पंचायत राघौगढ़ के ग्राम पंचायत बेलका में पहुंचे कलेक्टर, पैदल घूमकर किया निरीक्षण
Raghogarh, Guna | Jul 11, 2024 गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ राघोगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बेलका का निरीक्षण किया। गांव में साफ सफाई, नालियों की व्यवस्था, पीएम जनमन योजना के तहत निर्मित पीएम आवास, शासकीय राशन दुकान, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन आदि का जायजा लिया। ग्रामीणों की मांग पर इकोदीया से बेलका के लिए रोड का सर्वे करने निर्देश दिए।