राघोगढ़: कडैया गांव में बाल विवाह की सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम, परिजनों की सहमति से रुकवाया बाल विवाह
Raghogarh, Guna | Jul 10, 2024 राघोगढ़ थाना क्षेत्र के कड़ैया गांव में प्रशासन की टीम द्वारा बाल विवाह रुकवाया गया है। महिला बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी राघोगढ़ संतोष अलावा ने बताया, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, राजस्व और पुलिस की टीम ने बीती रात दुल्हन के उम्र का वेरिफिकेशन कर कम उम्र पाए जाने पर दुल्हन के पिता, दूल्हे के पिता, रिश्तेदारों की सहमति से बाल विवाह रुकवाया।