बरेली: दिल्ली रैली के लिए सोहेलदेव जनता समाज पार्टी ने भरी हुंकार, बरेली में कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
बरेली के विकास भवन सभागार में शनिवार को सोहेलदेव जनता समाज पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भारतेंदु सोनकर ने की। इस दौरान आगामी 31 जुलाई को नई दिल्ली के लाल कटोरा स्टेडियम में होने वाली पार्टी की विशाल रैली को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में